भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजित सैकिया ने कहा कि बोर्ड चाहता है कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी व अन्य युवा खिलाड़ी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की तरह लंबा और सफल करियर बनाएं।
सैकिया ने कहा कि 15 साल के वैभव को सही मार्गदर्शन और समर्थन की जरुरत है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि वो सिर्फ 'एक सीरीज या एक साल के वंडर ब्वॉय' बनकर न रह जाएं।




