हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिकाओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उनमें अल्का याग्निक (Alka Yagnik) का नाम भी जरूर शामिल होता है। 90 के दशक में जहां एक तरफ कुमार सानू और उदित नारायण जैसे मेल प्लेबैक सिंगर्स ने इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम रखा, वहीं दूसरी तरफ फीमेल प्लेबैक सिंगर में अल्का का नाम छाया रहा।

उसी दौर में अल्का याग्निक ने एक ऐसा गाना गाया था, जो सुबह-सुबह रेडियो पर गूंजता था। सिंगर के उस गीत को लेडी सुपरस्टार माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) पर फिल्माया गया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा सॉन्ग है।

 

यूं तो बतौर सिंगर अल्का याग्निक ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गीत गाए, लेकिन जिस गाने ने 90 के दशक में अल्का को पहचान दिलाई, वह 1991 में आई अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की फिल्म साजन से नाता रखता है। वैसे तो साजन के सभी गाने कल्ट क्लासिक रहे थे, लेकिन अल्का याग्निक द्वारा गाया गया सॉन्ग- तू शायर है मैं तेरी शायरी... (Tu Shayar Hai Main Teri Shayari) आज भी फैंस का फेवरेट बना हुआ है।